February 17, 2026
image - 2025-11-07T162321.774

एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड (Amber Enterprises India Ltd) ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 32.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 19.2 करोड़ का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) दर्ज किया गया था.


कंपनी ने गुरुवार (6 नवंबर) को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि इस दौरान कंपनी की आय साल-दर-साल आधार पर 2.2 फीसदी घटकर 1647 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1684 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन का कारण higher costs और अपने प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में मांग में सुस्ती (muted demand) को बताया.

शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस साल अब तक स्टॉक 2.21 फीसदी ऊपर है. वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 104 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था. उस दौरान EBITDA 31% बढ़कर ₹256 करोड़ रहा था, हालांकि मार्जिन 8.2% से घटकर 7.4% पर आ गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *