October 20, 2025

युवा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी को जमीन देने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजापुर पुल पर ही रोक दिया।इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए। भारी बारिश के बीच पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। पुलिस से धक्का-मुक्की कर कांग्रेसी बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने लगे।

इस पर पुलिस ने झंडे के डंडे को फटकार कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने वहां से हटाना शुरू किया तो कुछ कार्यकर्ता लेट गए। तब पुलिस ने उन्हें घसीटकर रास्ते से हटाया। दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि अदाणी की लालसा को पूरा करने के लिए एक रुपये वार्षिक लीज पर 1050 एकड़ जमीन दी गई है। अब वहां लाखों पेड़ काटे जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। युवा कांग्रेस महासचिव शाहिद, राष्ट्रीय सचिव हरिकृष्णा, पार्टी प्रवक्ता ज्ञान रंजन आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *