जमशेदपुर में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से सडक़ सुरक्षा ‘बाइक रैली 3.0’ का आयोजन किया गया रैली को ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस बाइक रैली में यंग इंडियंस के सदस्यों, अलग-अलग बाइक राइडिंग ग्रुप, स्वयंसेवकों व आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर, ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए व अनुशासित राइडिंग के माध्यम से सडक़ सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से अपील की कि वे गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें. सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं. इस मौके पर राघवेंद्र कुमार ने कहा कि सडक़ सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए हेलमेट अनिवार्य होना चाहिए।
इस मौके पर वाईआई जमशेदपुर के रोड सेफ्टी चेयर सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि बाइक रैली का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि जिम्मेदार सडक़ व्यवहार की संस्कृति विकसित करना है। यह रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजऱी और आमजन के बीच गहरी छाप छोडऩे में सफल रही। यंग इंडियंस जमशेदपुर की ओर से आयोजित यह पहल शहर में सुरक्षित व जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा।
