September 19, 2024

शहर से होकर गुजरने वाली दरधा व जमुनईया नदी उफान पर है। शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। जाफरगंज पुल पर नदी का पानी चढ़ गया है। प्रशासन ने आननफानन में पुल के दोनों ओर घेराबंदी कर दी है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके। तटवर्ती क्षेत्र में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई के संचालन का निर्देश दिया है।

वहीं नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र के किसान कालेज छिल्कापर, आशानगर सूर्यमंदिर एवं जलालपुर वार्ड आठ में पंचाने नदी की बाढ़ का पानी दो दिनों से पसरा हुआ है। नालंदा जिले के परबलपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे शंकरडीह पंचायत के वार्ड सात व तीन के 20 घर बाढ़ में डूब गए हैं। जिला प्रशासन ने बगल के आदर्श मध्य विद्यालय में शरण दी है। वहीं उनके लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *