अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” शुरू किया गया । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर जल महोत्सव पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। साथ ही आगामी 15 के कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
महिलाओं द्वारा रक्षा, खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने “जल महोत्सव पखवाड़ा” के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन 8 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में तिथिवार कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का तिथिवार सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल साहिया एवं मुखिया को उपायुक्त महोदय द्वारा 22 मार्च 2026 को सम्मानित करने की बात कही गयी।
उक्त कार्यक्रम में पेयजल व स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जल सहिया को सम्मनित किया गया। इस दौरान कार्यापालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर, आदित्यपुर,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, सभी प्रखण्ड वाश समन्वयक, मुखिया एवं जलसाहिया उपस्थित थे।
