सोमवार की सुबह 7:00 बजे से मानगो नगर निगम के मेयर, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत के चेयरमैन पदों के लिए मतदान शुरू शुरू हो गया , जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन ने सभी भूतों पर भारी पुलिस बल्कि तनाती कर रखी है। लोगों में मत मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मालूम हो कि मानगो नगर नगर निगम बनने के बाद पहली बार मेयर पद के लिए मतदान हो रहा है।
लोगों को आज अपनी सरकार चुनने का मौका मिला है। वहीं रविवार की शाम गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित मतदान सामग्री और मतपेटिका वितरण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ ही पोलिंग पार्टियों से भी संवाद स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया। निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
