गोलारोड गजाधरचक में तेज रफ्तार न कार ने कई लोगों को अपनी चपेट क में ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। एक युवक की हालत न गंभीर है। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना में कुल पांच लोग कार की चपेट में आए। अन्य 2 चोटिल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। न पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार व चालक की पहचान करने में लगी है।बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर गोलारोड गजाधरचक में अचानक अनियंत्रित कार तेज गति से आई। जबतक लोग कुछ समझते सड़क किनारे मौजूद कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। कार एक वृद्ध व कुत्ते को अपनी चपेट में लेते हुए भाग निकली।
कार ने सडक किनारे खडे वाहन को भी अपनी चपेट ले लिया। घटना में बुजुर्ग चांसी राय व अमन कुमार जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना में पांच लोग चोटिल हो गए। इलाज के दौरान वृद्ध चांसी राय (पंचशीलनगर) की मौत हो गई। कार उनके ऊपर चढकर निकल गयी। जबकि अमन को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पूरी घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार से आती कार सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों की ओर मुड़ जाती है और अनियंत्रित होकर उनको अपनी चपेट में ले लेती है। कुछ लोग समय पर हटकर अपनी जान बचा लेते हैं, लेकिन चांसी राय कार के पहिए के नीचे आ गए।
आस-पास के लोग चालक को पकड़ने दौड़े। उन्होंने चालक को रोकने की कोशिश की, पर कार चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी और चालक की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना में चांसी राय नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज किया जा रहा है। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां यह घटना हुई है वह काफी व्यस्त है। वहां तेज गति से कार दौडा रहे चालक की पहचान की जा रही है।आमतौर पर अटल पथ, गंगा पथ जैसे इलाकों में चालक वाहन को बेतरतीब ढंग से भगाते हैं। गंगा पथ पर गति पर नियंत्रण के लिए स्पीड कैमरे लगाए लगाए हैं और निर्धारित गति से ज्यादा चलाने वालों पर लगातार फाइन की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां सीसीटीवी से निगरानी नहीं होती लोग अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
