March 13, 2026
111

अलीपुरद्वार जिले में स्थित जटेश्वर हाई स्कूल के दो विद्यार्थियों नबेंदु कर्मकार (कला विभाग) और तुहिन भद्र (विज्ञान विभाग) ने इस वर्ष उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 480 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रहे है, दोनों का अंक सामान 480 ही है। आज दोनों विद्यार्थी विद्यार्थियों को फालाकाटा विधायक दीपक बर्मन ने सम्मानित किया। विधायक आज विद्यार्थियों के घर पहुंचे थे और उन्होंने दोनों को पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर सम्मानित के साथी उन्होंने दोनों विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दे की तुहीन एक चिकित्सक बनना चाहता है जबकि  नबेंदु कर्मकार भविष्य में एक वकील बनने की इच्छा रखता है। इन दोनों विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी काफी उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *