October 27, 2025

एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ सूचना के आधार पर वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर चार पिस्टल, 40 कारतूस एवं मैगजीन के साथ चुनमुन देवी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की निशानदेही पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के पारु गांव में छापेमारी कर रामप्रसाद सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया, जो अपने ससुराल में छिपा हुआ था। गिरफ्तार दोनों अम्रोपितों से गहन पूछताछ की गई। चीरेंद्र सिंह महिला के घर में हथियार स्खकर ससुराल चला गया था।

सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि चुनमुन देवी के घर की तलाशी नाइन एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन, 18 कारतूस, 0.32 पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, एक नाइन एमएम का देसी पिस्टल और एक देसी रिवाल्वर के साथ पांच कारतूस बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *