September 19, 2024

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त का इस माह अभी तक नहीं मिला है। यह हाल है राजधानी के शहरी क्षेत्र का। अगस्त समाप्त होने में चार दिन बचे है। यदि 31 अगस्त तक अनाज का नहीं मिला तो एक माह का अनाज गायब हो जाएगा। नगर निगम के वार्ड एक में चार हजार से अधिक राशनकार्डधारी हैं। इनके बीच खाद्यान वितरण के लिए 14 जनवितरण की दुकानें हैं। सोमवार को दोपहर तक नगर निगम क्षेत्र के 150 विक्रेताओं को खाद्यान नहीं मिल पाया है, जबकि वितरण आप अगस्त तक करना है।

  • तीन दिन शेष, डोर स्टेप राशन डिलेबरी की गाड़ी नहीं पहुंची कैलेंडर के अनुसार माह के अंत तक राशनधारी के बीच खाद्यान का वितरण कर दे देना है। जनवितरण प्राणी की दुकानों में प्रतिदिन कार्ड धारक आकर लौट जा रहे हैं। दीघा की ऊषा देवी बताती हैं कि काफी सजग रहने पर राशन मिल पाता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो अनाज मिलना है। इसमें चार किलो चावल और एक किलो गेहूं मिलता है। एक राशन कार्ड में पांच व्यक्ति के नाम रहने पर 25 किलो अनाज मिलता है। नगर निगम के वार्ड एक के पीडीएस संचालक विनोद प्रसाद बताते हैं कि अब तक सशन नहीं मिल पाया है। माह के अंत तक सभी खाद्यान को वितरित करना अब संभव नहीं होगा। अनाज मिलने के बाद जितने लोग समय पर राशन ले जाएंगे, उन्हें राशन उपलब्ध कराएंगे।
  • जो व्यक्ति समय पर राशन नहीं लेंगे उनका अनाज सलेंडर हो जाता है। विक्रेताओं के पास बचे हुए खाद्यान्न अगले माह के राशन का हिस्सा बन जाएगी। अब तक वार्ड एक की बारी ही नहीं आई है। दानापुर गोदाम से लगातार हमलोग संपर्क में है। राशनकार्डधारी को समझाकर वापस करना पड़ता है। आनलाइन व्यवस्था है, हम चाहते हुए भी उन्हें समय समाप्त होने के बाद राशन नहीं दे सकते हैं।
  • अनलाइन व्यवस्था होने के कारण उच्चाधिकारी को भी जानकारी है कि हमलोगों को राशन नहीं मिल पाया है। सोमवार की दोपहर तक नगर निगम के बाई 22-ए, वार्ड 22-बी सहित कई वाडों के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को राशन नहीं मिल पाया था। पटना शहरी क्षेत्र के लिए एफसीआइ के गोदाम दानापुर, फुलवारीशरीफ, कटरा और मुसलहपुर के दो गोदाम से 1,000 जनवितरण विक्रेताओं को अनाज मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *