
सहदेई थाने की पुलिस ने झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित बिहार में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को मजरोही गांव से बुधवार की शाम छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी निवासी स्व. जुलम सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई। प्रमोद पर उत्तरप्रदेश की पुलिस ने 20 हजार का इनाम रखा है।
वह सहदेई थाने के आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में 12 वर्षों से फरार चल रहा था। यह जानकारी सदर एसडीपीओ 1 ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि सहदेई थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रमोद कुमार सिंह अपने पापा के नानी के घर सहदेई थाना क्षेत्र के मजरोही गांव आया ‘हुआ है। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोच लिया।