April 10, 2026
sports

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टेबल टॉपर्स मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ आखिरी क्षणों में गोल कर 1-1 से ड्रॉ हासिल किया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी Sarthak Golui ने 90वें मिनट में हेडर के जरिए टीम को महत्वपूर्ण एक अंक दिलाया।‘द फर्नेस’ में खेले गए इस मुकाबले में जमशेदपुर एफसी पूरे मैच में आक्रामक नजर आई और कई मौके बनाए, लेकिन बेहतरीन गोलकीपिंग और किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

पहले हाफ में दबदबा, फिर भी पिछड़ी टीम

मेजबान टीम ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाया। Messi Bouli, Mohammad Sanan, Nikola Stojanovic और Stephen Eze ने कई बार गोल के करीब पहुंचकर मुंबई की रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। इसके बावजूद पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में एक दुर्भाग्यपूर्ण डिफ्लेक्शन के चलते मुंबई सिटी एफसी को बढ़त मिल गई, जब गेंद एजे से टकराकर दिशा बदल गई और गोलकीपर को चकमा दे गई।

दूसरे हाफ में लगातार हमले

दूसरे हाफ में भी जमशेदपुर ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए। मेसी बाउली का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द हो गया, जबकि निकोला और एजे के प्रयास मामूली अंतर से चूक गए। हेड कोच Owen Coyle द्वारा किए गए बदलावों ने टीम में नई जान फूंक दी। विंसी बैरेटो और रोसेनबर्ग गैब्रियल के आने से आक्रमण और तेज हो गया, लेकिन गोलकीपर और डिफेंस लगातार दीवार बने रहे।

आखिरी मिनट में बराबरी

जब लग रहा था कि मुंबई सिटी तीन अंक लेकर जाएगी, तभी 90वें मिनट में कॉर्नर किक पर सार्थक गोलुई ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे और जमशेदपुर ने शानदार वापसी की। स्टॉपेज टाइम में जमशेदपुर को फ्री किक भी मिली, जिस पर पेनल्टी की अपील की गई, लेकिन रेफरी ने मैच समाप्ति की सीटी बजा दी।

पॉइंट्स टेबल पर असर

इस ड्रॉ के बाद मुंबई सिटी एफसी 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि जमशेदपुर एफसी 15 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में मजबूती से कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *