February 11, 2026
WhatsApp Image 2024-09-04 at 12.58.35 PM (1)

26 जुलाई, 2024 को पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूट की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि सुबोध सिंह गिरोह ने उत्तराखंड के हरिद्वार में लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को उलझा दिया है। वहां रानीपुर मोड़ के पास बालाजी ज्वेलर्स में हुई पांच करोड़ के आभूषणों की डकैती मामले में भी बिहार के सुबोध सिंह गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है।

इसे लेकर उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ से संपर्क साधा है। उत्तराखंड एसटीएफ ने लुटेरों की तस्वीर भी बिहार एसटीएफ से साझा की है। सुबोध गिरोह ने 2023 में उत्तराखंड के देहरादून स्थित रिलायंस ज्वेलरी दुकान से बीस करोड़ से अधिक के आभूषण लूटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *