February 12, 2026
tanisq2

आरा टाउन थाना थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में मंगलवार की दोपहर आग लग गई है। इसमें करीब दर्जनभर से अधिक बाइक जलकर खाक हो गईं। एक कार को भी क्षति पहुंची है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण शोरूम के बेसमेंट में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी बताया जा रहा है।

हादसा दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ। उस समय शोरूम के ऊपरी फ्लोर पर 20 से अधिक ग्राहक एवं 30-35 कर्मचारी उपस्थित थे, सभी को बगल के मकान के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी शोरूम में गत 10 मार्च को 10.75 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की लूट हुई थी। इसके 22वें दिन शोरूम में अगलगी की घटना चर्चा का विषय बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तनिष्क शोरूम के बेसमेंट में सुरक्षा गार्ड के बैठने के लिए लोहे का स्टैंड चेयर बनाया जा रहा था। इसके लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी बीच एक चिंगारी छिटककर पास खड़ी एक गाड़ी के फ्यूल टैंक पर गिर पड़ी, पेट्रोलियम पदार्थ होने के कारण पलक झपकते आग लग गई। जबतक वेल्डिंग मिस्त्री कुछ समझ पाता और लोगों को बुलाता आग बेकाबू हो गई और पूरे बेसमेंट को चपेट में ले लिया। बेसमेंट में आग लगने के कारण धुआं ऊपर शोरूम के अंदर फैल गया और कर्मचारियो व ग्राहकों में अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही टाउन इंस्पेक्ट देवराज राय, ट्रैफिक डीएसपी मनोज सुधांशु एवं होमगार्ड कमांडेंट सुभा सिंह समेत कई पदाधिकारी व पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *