February 15, 2026
police

अपराधियों की गोली से बंगाल पुलिस के दो कर्मी घायल हो गए। बुधवार शाम शहर से सटे बंगाल के पांजीपाड़ा इलाके में घटित गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। जिसका फायदा उठाकर एक अपराधी पुलिस की चंगुल से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल नीलकांत सरकार और देवेन वैश्य को इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुलिसकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों पुलिस कर्मियों स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रायगंज पुलिस बुधवार को एक अपराधी को इस्लामपुर अदालत में पेश किया था। पेशी के बाद वापस रायगंज लौटने के दौरान पांजीपाड़ा के समीप पुलिस वाहन पर अचानक फायरिंग कर दी गई। घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। जबकि पेशी के लिए लाया गये अपराधी सज्जाद आलम भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल सज्जाद भी घायलावस्था में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *