February 28, 2026
BIHAR

टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती को लेकर तैयारी जोरोंं से चल रही है. जुबिली पार्क समेत शहर के चौक चौराहे व ऐतिहासिक बिल्डिंग में आकर्षक लाइटिंग लगायी जा रही है. दो मार्च की शाम जुबिली पार्क में आकर्षक लाइटिंग का उद्घाटन टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे. टाटा स्टील परिसर में 3 मार्च को संस्थापक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा समेत अन्य भाग लेंगे। शुक्रवार की शाम सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित प्रेसवार्ता में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के जीएम आर के सिंह ने बताया कि जुबिली पार्क में दो मार्च की शाम लाइटिंग का उद्घाटन किया जाएगा. शहरवासियों के लिए 3 से 6 जनवरी तक लाइटिंग रहेगी. उन्होंने कहा कि शहरवासी शाम पांच बजे से देर शाम 11 बजे तक लाइटिंग का नजारा देख पाएंगे. उन्होंने कहा कि 4 मार्च को होली है इसलिए जुबिली पार्क में लाइटिंग तो रहेगी लेकिन गेट को बंद रखा जाएगा, जिससे लोग अपने घरों में परिवार के बीच होली मना सकें।

उन्होंने कहा कि रात 10 बजे से वाहनों की सेंटर फॉर एक्सीलेंस की ओर से एंट्री होगी और इसी गेट से बाहर भी वापसी की जाएगी. उन्होंने कहा कि पैदल घूमने वाले के लिए जुबिली पार्क के तीन गेट खुले रहेंगे जिससे लोग आना-जाना कर सकते हैं. वहीं टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम ने कहा कि शहरवासियों को संस्थापक दिवस पर जुबिली पार्क में की गई लाइटिंग देखने का इंतजार रहता है जिसे देखते हुए आकर्षक रूप से सजाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस बार भी कंपनी परिसर व बिष्टुपुर लीगल गोलचक्कर के पास झांकी नहीं निकाली जाएगी. संस्था के एक-दो सदस्य आकर गोलचक्कर पर चेयरमैन से मिलेंं व वे संस्थापक को श्रद्धांजलि भी दे सकते है. उन्होंने कहा कि इस बार संस्थापक दिवस की थीम ‘वन विजन वन टाटा स्टील’ रखा गया है. उन्होंने कहा कि शहर के चौक चौराहे व ऐतिहासिक बिल्डिंग का सजाया गया है जिससे शहरवासी शहर में घूमकर आकर्षक लाइटिंग का देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष भी शहर में खास किया जाता है। इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर समेत अन्य मौजूद थे।

एक लाख फूलों से दिवंगत रतन टाटा का होगा पोट्रेट

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिवंगत रतन टाटा की रंगोली बनायी गई थी जबकि इस बार एक लाख फूलों से सजा उनका पोट्रेट होगा जो जे एन टाटा की मूर्ति के पास होगा. उन्होंने कहा कि यह पोट्रेट 18/22 फीट का होगा. उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लिए यह आकर्षक होगा।

शहर में इन सडक़ो, पार्क, गोलचक्कर व बिल्डिंग में होगी लाइटिंग

टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर साकची गोलचक्कर, जुबली पार्क गोलचक्कर, सर दोराबजी पार्क, सर्किट हाउस एरिया, सीफई गोल चक्कर, एयरपोर्ट, कदमा सोनारी लिंक रोड, रंकिनी मंदिर, गणेश पूजा मैदान होते हुए कदमा थाना, पोस्टल पार्क, टाटा स्टील यूआईएसएल गोलचक्कर, एग्रिको, बारीडीह, टिनप्लेट काली मंदिर के अलावा लेडी गांधी, सेंटर पॉइंट, बेल्डीह चर्च, आदित्यपुर ब्रिज, शांति हरि टावर, एनटीटीएफ बाग-ए-जमशेद, जुबली पार्क-साकची गेट, पीएन बोस, पिगमेंट, वोल्टास गोलचक्कर, बिरसा मुंडा पार्क, सेंटेनरी पार्क (टिनप्लेट में) पर लाइटिंग की गई है।

ऐतिहासिक बिल्डिंग में लाइटिंग

टाटा वर्कर्स यूनियन ऑफिस, क्लॉक टावर (गोलमुरी), टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज यूनियन ऑफिस, डीसी व एसएसपी ऑफिस, टीएमएच व डिस्पेंसरी, चमरिया गेस्ट हाउस, टाटा स्टील यूआईएसएल कॉर्पोरेट ऑफिस, सेंटर फॉर एक्सीलेंस , टाटानगर रेलवे स्टेशन, एनटीटीएफ इंस्टीट्यूट, टाटा पिगमेंट्स गेट, स्कूल ऑफ होप, फायर टेम्पल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स शामिल हैं।

इन जगहों पर पार्किंग: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, साकची गेट के पास, बोधि मंदिर ग्राउंड, आर्मरी ग्राउंड में.

सुरक्षा की रहेगी निगरानी: 200 पुलिस अधिकारी, 100 सिक्यूरिटी व 75 एनसीसी कैडेट्स को नियुक्त किया जाएगा. 23 सीसीटीवी कैमरे व 24 टीएफएमडी, जे एन टाटा स्टैच्यू एरिया, अग्नि स्ट्रक्चर पर वॉच टावर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *