September 19, 2024

बरबीघा के एक आवासीय विद्यालय के संचालक सह प्रिंसिपल ने हॉस्टल में रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। मामला बरबीघा के एक आवासीय विद्यालय, डे-नाइट पब्लिक स्कूल का है। प्राचार्य राजीव कुमार पर छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा तीन साल से इस विद्यालय के हॉस्टल में रह रही है। पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया। बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। राजीव नालंदा जिले का है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब छात्रा ने फोन से दिल्ली में काम कर रहे अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी।

छात्रा के माता-पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। वहीं, आरोपी प्राचार्य के परिजन इस आरोप को विद्यालय को बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं। क्या हुआ था… कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका था प्राचार्य राजीव कुमार घटना की शुरुआत 29 अगस्त की रात हुई। उस दिन प्राचार्य ने छात्रा को पढ़ाई के बहाने बुलाया। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रा वहां से भाग गई। 2 सितंबर की रात, करीब 11:30 बजे, प्राचार्य ने छात्रा के कमरे में घुस दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता बेहद डरी हुई थी।

7 सितंबर की रात 11:30 बच्ची ने फोन से अपनी मां को दी घटना की जानकारी जब सोमवार को उसकी सहेली के पिता हॉस्टल में अपनी बेटी से मिलने आए तो उसने उनका मोबाइल फोन मांग कर दिल्ली में अपनी मां को फोन किया। पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा के ननिहाल से उसकी ममेरी बहन और नानी हॉस्टल पहुंची। छात्रा को थाने ले जाकर केस दर्ज कराया। बजे राजीव ने उसे फिर हॉल में बुलाया। जब वह वहां गई तो राजीव जबरदस्ती करने लगा। वह भागकर कमरे में छिप गई। इस दौरान उसकी एक सहेली ने राजीव को गलत हरकत करते देख लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *