February 12, 2026
BIHAR

कार्यक्रम की शुरुवात में टाटा स्टील फाउंडेशन के चिकित्सक डॉ प्राची सभी लोगों को कैंसर के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी l उन्होंने बताया की कैंसर के लक्षण पाये जाने पर चिकित्सक से अवश्य सलाह लें l प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा की कैंसर को हराना है, हारना नहीं l सभी को समझाना है, घबराना नहीं।
टाटा स्टील फाउंडेशन के चिकित्सक डॉ 0 प्राची एवं उनके टीम के द्वारा कुल 26 मरीजों की जाँच की गयी जिसमें 04 संदेहास्पद कैंसर मरीज चिन्हित किया गया l
कैंसर जागरूकता सह जाँच अभियान को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, जिला डाटा प्रबंधक दिलीप कुमार,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा,मनसा पात्रा, गणेश रविदास तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *