February 10, 2026
bihar

टाटा स्टील फाउंडेशन ने जमशेदपुर कैंसर सोसायटी के साथ मिल कर मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के माध्यम से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग पहल की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य कलिंगानगर, मेरामंडली और पूर्वी सिंहभूम के वंचित ग्रामीण समुदायों के लिए शुरुआती कैंसर जांच और उपचार तक पहुंच को बेहतर बनाना है।  टाटा स्टील फाउंडेशन व जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर व आदान प्रदान के साथ औपचारिक रूप से शुरू की गई।

मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट (एमसीएसयू) को एमटीएमएच की लेडीज कमेटी की अध्यक्ष डी बी शैलजा रामम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम ने कहा कि समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य देखभाल पहुंचाने की काफी आवश्यकता है. मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट (एमसीएसयू) एक नेक प्रयास है, जो अत्याधुनिक स्क्रीनिंग प्रणाली को उन व्यापक जन समूहों  के अंतिम व्यक्ति तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य देखभाल पहुंचाने की काफी आवश्यकता है।

 मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट (एमसीएसयू) एक नेक प्रयास है, जो अत्याधुनिक स्क्रीनिंग प्रणाली को उन व्यापक जन समूहों तक पहुंचाने का माध्यम है, जिनके लिए अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करना मुश्किल होता है। इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंअ कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम, एमटीएमएच की उपाध्यक्ष डा. सुजाता मित्रा, एमटीएमच के निदेशक डा. कोशी वर्गीज,  अध्यक्ष, आरसीजेडब्ल्यू, अशोक कुमार झा, अभिजीत मित्रा, अमरेश सिन्हा, टीएमएच की जीएम डा. विनिता सिंह, डा. अशोक सुन्दर, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, अमिताभ बख्शी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *