April 11, 2026
TATA MOTORS

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में स्थायी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस 2026) शुरू की गई जो 10 से 30 अप्रैैल, 2026 तक प्रभावी रहेगी. यह योजना उन कर्मचारियों के लिए है जिनकी उम्र 30 अप्रैल 2026 तक 40 वर्ष से अधिक है और जो कंपनी के रोल पर कार्यरत हैं व बार्गेनेबल श्रेणी में आते हैं. अस्थायी कर्मचारी, प्रशिक्षु, अप्रेंटिस, फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट वर्कर व पहले किसी योजना के तहत अलग हो चुके कर्मचारी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

इस योजना के तहत कर्मचारी मासिक भुगतान या एकमुश्त राशि का विकल्प चुन सकते हैं। यह राशि मूल वेतन और महंगाई भत्ते के आधार पर तय फार्मूले के अनुसार दी जाएगी. यह पैकेज उद्योग में प्रतिस्पर्धी है और इसमें सेवा अवधि व शेष कार्यकाल को ध्यान में रखा गया है. इसके अलावा योजना में ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा और वित्तीय योजना व सेवानिवृत्ति के बाद की तैयारी के लिए पेशेवर मार्गदर्शन भी शामिल है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि यह पहल उन कर्मचारियों के अनुरोध पर शुरू की गई है जो व्यक्तिगत या पेशेवर कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना चाहते हैं. योजना का फायदा लेने वाले कर्मचारियों को भविष्य में किसी वेतन संशोधन या अन्य लाभ का अधिकार नहीं होगा. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इच्छुक कर्मचारी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *