झारखंड की ऐतिहासिक मिली जीत के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सोमवार को जमशेदपुर पहुंची. सोमवार को कीनन स्टेडियम में ट्रॉफी को प्रदर्शित की गई. ट्रॉफी के आगमन ने स्टील सिटी के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह भर दिया और भारतीय घरेलू क्रिकेट में झारखंड की बढ़ती पहचान को रेखांकित किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम ने जीत के लिए झारखंड के खिलाडिय़ों को बधाई दी. उन्होंने झारखड के खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी. इस मौके पर सौरव तिवारी ने कहा कि ट्रॉफी को राज्य के अन्य जिले मेंं भी घुमाया जाएगा जिससे स्थानीय खिलाडिय़ों में उत्साह और बेहतर खेल भावना विकसित हो. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की जीत निरंतर दबदबे, निडर क्रिकेट व खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास का परिणाम है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड की टीम को लक्ष्य के रूप में 263 रनों जैसा बड़ा लक्ष्य पहले किसी टीम ने नहीं दिया था. यह उपलब्धि खिलाडिय़ों की मेहनत व क्षमता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि जेएससीए ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए झारखंड टीम के 2 करोड़ रुपये का ईनाम दिया है. उन्होंने कहा कि यह खिलाडिय़ों की जीत है जिन्होंने टूर्नामेंट में साहस, कौशल और अनुशासन का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि इस सफलता से खिलाडिय़ों के राष्ट्रीय अवसर खुले हैंं. कीनन स्टेडियम को बेहतर बनाने का प्रयास: सौरव, रणजी ट्रॉफी में खिलाडिय़ों को धैर्य रखने की जरूरत जेएससीए के सचिव सौरव तिवारी ने कहा कि झारखंड क्रिकेट में जमशेदपुर की अहम भूमिका है. उन्होंने टाटा स्टील के मिल रहे सहयोग के लिए कंपनी के वाइस पे्रसीडेंट डी बी सुन्दर रामम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में टाटा स्टील का सहयोग जरूरी है, उन्हें पूरा सहयोग मिल भी रहा है. उन्होंने कहा कि कीनन स्टेडियम को और बेहतर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के बारे में कहा कि इसके लिए खिलाडिय़ों को धैय रखने की जरूरत है. उन्होंन आईपीएल में झारखंड से खिलाडिय़ों के चयन पर खुशी जतायी. यह झारखंड क्रिकेट की गुणवत्ता को दर्शाता है. उन्होंने टीम को दिए गए मंत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फोकस हमेशा निरंतर दबदबे पर रहा. मंत्र साफ था—लगातार दबदबा बनाए रखना।
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की जीत के साथ हरियाणा टीम की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन कर बधाई दी. उन्होंने फोन कर हमारी समिति के काम की सराहना की और जीत पर बधाई दी. उन्होंने घरेलू क्रिकेट को लेकर कुछ सुझाव भी साझा किए. उन्होंने भी तेंदुलकर से और बेहतर कर सुझाव मांगा है. उन्होंने एक-दो दिन में फोन करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि सचिव के रूप में मेरा काम खिलाडिय़ों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना है. दीर्घकालिक योजना साझा करते हुए तिवारी ने कहा कि जनवरी से सभी आयु वर्गों के कोर खिलाडय़िों को अकादमी में लंबे समय तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब क्रिकेट पहले की तरह मौसमी खेल नहीं रहा. पूरे वर्ष खेले जाते हैं, इसलिए सुविधाएं और निरंतर प्रैक्टिस करना भी जरूरी।
