February 24, 2026
NABADA 2

नवादा में डिजिटल अरेस्ट कर छात्रा से तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सीबीआई द्वारा अरेस्ट कर लिये जाने की धमकी देकर और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजकर अपराधियों ने छात्रा से कई बार में रुपये ठग लिये। रुपयों की मांग जारी रहने के बाद हिम्मत कर साइबर थाने पहुंची और छह जनवरी को मामला दर्ज कराया।
मामला समी खान नामक एक लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती से जुड़ा है। लड़की के मुताबिक समी खान ने बताया कि वह एक डॉक्टर है और अमेरिका में रहता है। एक दिन कहा कि आईफोन व डायमंड रिंग भेज रहा है।

इसके बाद उसे एयरपोर्ट से फोन आया कि एक पार्सल अमेरिका से आया है। जिसे छुड़ाने के लिए 22 हजार देने होंगे। इसके बाद 55 हजार की मांग इंडियन करेंसी में चेंज करने के लिए की गई। इनकार करने पर सीबीआई से पकड़वाने की धमकी दी गयी। बहरहाल, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *