हीरो की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह कहां से आया है, बल्कि इस बात से होती है कि वह कितनी दूर तक जाने का साहस रखता है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए देश के प्रमुख घड़ी ब्रांड सोनाटा ने अपना नया ब्रांड अभियान ‘वॉच आउट फॉर अस’ लॉन्च किया है। यह अभियान उद्देश्यपूर्ण जीवन, गति और आत्मविश्वास से भरी नई पीढ़ी का उत्सव है। सोनाटा की यह नई ब्रांड फिल्म उन युवाओं की कहानी कहती है, जो परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालते हैं और आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प रखते हैं। उनके लिए स्टाइल केवल बाहरी आकर्षण नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाने का प्रतीक है। ब्रांड ऐसे युवाओं का उत्सव मनाता है, जो अपने दम पर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं।
‘वॉच आउट फॉर अस’ सोनाटा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। एक ब्रांड के रूप में सोनाटा युवा भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। यह फिल्म आज की उस पीढ़ी की सोच को दर्शाती है, जो किसी अनुमति का इंतजार नहीं करती, बल्कि अपनी शर्तों पर आगे बढ़ती है। उनकी सफलता तालियों की मोहताज नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों से परिभाषित होती है। इस यात्रा में घड़ी उनके हर फैसले और हर बदलाव की साक्षी और साथी बनती है। अभियान के केंद्र में एक ऊर्जावान फिल्म है, जिसमें तीन परिश्रमी युवाओं की यात्रा को दर्शाया गया है। प्रत्येक पात्र अपने सपनों, संघर्षों और उपलब्धियों के दौर से गुजरता है। रैप-स्टाइल नैरेटिव में प्रस्तुत यह फिल्म आज के युवा भारत की धड़कनों को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है।
इस अवसर पर टाइटन कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रजनी कृष्णास्वामी ने कहा, “पिछले वर्षों में सोनाटा ने उस नई उपभोक्ता पीढ़ी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए स्वयं को विकसित किया है, जो महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और अपनी शर्तों पर सफलता हासिल करने वाली है। एक मूल्य-उन्मुख फैशन वॉच ब्रांड के रूप में हम प्रासंगिकता, सुलभता और महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता देते हैं। हमारा उद्देश्य केवल उपलब्धियों का जश्न मनाना नहीं, बल्कि उन उपलब्धियों तक पहुंचने की यात्रा को भी सशक्त बनाना है। यही प्रयास सोनाटा को नए दौर के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।”
