October 22, 2024

अमरपुर- शंभूगंज मुख्य मार्ग पर नगरडीह के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो से कुचलकर छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें दारोगा पवन मांझी सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी में आग लगा दी। एक एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस टीम किसी तरह जान बचाकर भागी।

स्थानीय लोगों के अनुसार 200 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से स्नान कर अमरपुर के जैठोरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आ रहे थे। शंभूगंज के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। वहीं, चालक वाहन सहित भाग गया। घटना से आक्रोशित लोग प्रशासन से सड़क हादसे पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक पुलिस भीड़ से दूरी बनाकर रही।

बाद में एसडीपीओ विपिन बिहारी व वि एसडीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व है में फुल्लीडुमर, अमरपुर, बांका सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंचकर ब स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक और घायल हुए लोग बांका जिले के ही अमरपुर व रजौन प्रखंड के हैं। मृतकों की पहचान रजौन प्रखंड के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी (40), टुन्नी देवी (45), सुमित्रा देवी (47) एवं अमरपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर निवासी रामचंद्र तांती (50), शोभानपुर की लक्की कुमारी (18) व रामचंद्रपुर ईटहरी की पुतुल देवी के रूप में हुई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *