February 11, 2026
JAMSEDHPUR (3)

बुधवार को सदर अस्पताल में बने सिकल सेन एनीमिया स्क्रीनिंग लैब का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डा. इरपान अंसारी ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग लैब यह दर्शाती है कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने के प्रति फाउंडेशन कितना प्रतिबद्ध है. इस स्वास्थ्य समस्या की हमारी समझ और इसकी शुरुआती पहचान की आवश्यकता, झारखंड व ओडि़शा में मातृ व नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय मॉडल ‘मानसी’ पर हमारे वर्षों के अथक कार्य से विकसित हुई है. उन्होंने झारखंड सरकार व सीएसआईआर – सीसीएमबी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि  आभारी हैं कि उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के समाधान में हम पर विश्वास जताया है, खासकर उन इलाकों में जहां हम कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि लैब का पूरे झारखंडवासियों को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा 500 बेड के एमजीएम अस्पताल, 150 बेड के सदर अस्पताल के बाद अब 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का पूर्वी सिंहभूम नहीं पूरे कोल्हान के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाए गए सिकल सेल एनीमिया की शुरुआती पहचान और निदान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. नव उद्घाटित प्रयोगशाला आईसीएमआर के स्वीकृत डीबीएस – पीसीआर (ड्राय ब्लड स्पॉट-पीसीआर) तकनीक पर आधारित है, जिसे सीएसआईआर – सीसीएमबी द्वारा विकसित किया गया है. यह प्रयोगशाला पूर्वी सिंहभूम जिले से आने वाले नमूनों के लिए केन्द्रीकृत प्रोसेसिंग हब के रूप में कार्य करेगी, जिससे सिकल सेल एनीमिया की तेज, सटीक और सुलभ स्क्रीनिंग सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी।

टाटा स्टील फाउंडेशन 4.25 करोड़ रुपये के निवेश से सशक्त इस परियोजना का लक्ष्य दो वर्षों की अवधि में 2,00,000 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करना है, जिसमें आदिवासी समुदायों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पोटका के विधायक संजीव सरदर, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, डायरेक्टर इन चीफ स्वास्थ्य सिद्धार्थ सन्याल, मिशन निदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डा. साहिर पाल, टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *