September 19, 2024

बबरगंज थानाक्षेत्र के कुतुबगंज में भाजपा प्रवक्ता शशि मोदी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर जान लेने की कोशिश की। करीब से उनपर बमबाजी भी की गई। सिर पर दबिया से भी प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को सोमवार रात तब अंजाम दिया गया जब भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। घटना को चौधरीडीह के आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लड़के घटनास्थल पर पहुंच गए। कुतूबगंज और चौधरीडीह के लोगों में तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। तभी घटना की जानकारी पुलिस को लग गई। देखते ही देखते भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इधर, जख्मी शशि को उनके समर्थकों ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। एसएसपी ने सिटी डीएसपी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। डीएसपी व बबरगंज थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच जख्मी का हल जाना। बदमाशों की धरपकड़ को दो टीमों को छापेमारी में लगाया गया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने कहा हमलावरों की पहचान की जा रही है।

रविवार की शाम को चौधरीडीह के बदमाशों से हुई थी तनातनी वार्ड 51 के पार्षद पति एवं भाजपा प्रवक्ता शशि मोदी की चौधरीडीह के बदमाशों से रविवार की शास तनातनी हुई थी। तब बदमाशों ने उन्हें धमकी भी दी थी। लेकिन मोदी ने उनकी धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया था। भाजपा नेताओं ने की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेत्री डा. प्रीति शेखर शशि मोदी का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भी 24 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तार की मां की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *