March 10, 2026
shah-rukh-khan-modi-ceremony (1)

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति से जुड़े लोगों की मौजूदगी तो रही ही, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से भी ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने शिरकत की. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हुए. उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी भी पहुंचीं. शाहरुख के अलावा साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत भी समारोह में शामिल हुए. विक्रांत मेसी, राजकुमार हिरानी, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनुपम खेर भी मौजूद रहे. समारोह से इन सितारों के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शाहरुख और अक्षय एक साथ नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *