March 5, 2026
sfi 2

सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया )| स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली थी और डीआई कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाना था. लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन की खबर आयी।

इसके बाद एसएफआई  के जिला नेताओं ने डीआई कार्यालय अभियान रद्द कर पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि दी. सिलीगुड़ी कॉलेज के गेट नंबर 1 के सामने बुद्धबाबू की तस्वीर पर माल्यदान श्रद्धांजली दी गयी और गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान जताया गया।

इसके बाद एक संक्षिप्त समारोह में एसएफआई के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष तन्मय अधिकारी, सचिव अंकित डे समेत जिले के अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी. एक बयान में जिला सचिव अंकित दे ने कहा कि उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री हमेशा छात्रों और युवाओं के बारे में सोचते थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, इसीलिए सभी कार्यक्रम अभी रद्द रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *