February 12, 2026
sex

पटेल नगर में गांधी मूर्ति रोड नंबर 5 के पास पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। वहां से तीन लड़कियों को मुक्त कराया। उनमें एक कोलकाता और दो पटना की हैं। वहीं मसौढ़ी के छोटी पुनपुन की मंजू देवी और उसके नौकर राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मंजू देवी को लड़कियां बुआ कह कर बुलाती थीं। सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दो दिनों से रेकी कर रही थी। गुरुवार को एक पुलिसकर्मी ग्राहक बन कर पहुंचा। जब सूचना सही पाई गई, तब शेष परसा दिया। घर तीनों में लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

जय में यह बात आई कि मंजू देवी राजकुमार के माध्यम से यह धंधा कर रही थी। मजबूर महिला और लड़कियों को पैसे का प्रलोभन देकर देह व्यापार कराया जाता था। संचालिका वाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर ग्राहकों को भेजती थी। प्रति ग्राहक चार-पांच हजार रुपए वसूले जाते थे। राज्य में आर्केस्ट्रा संचालकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत किसी भी आर्केस्ट्रा या डांस ग्रुप में नाबालिगों को रखने पर रोक है। साथ ही देह व्यापार की शिकायत मिलने पर संचालकों को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा और उन्हें जेल भेजने के साथ फिर कभी लाइसेंस नहीं मिलेगा।

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि आर्केस्ट्रा संचालकों को अब एक सर्टिफिकेट देना होगा कि उनकी टीम में कोई भी नाबालिग नहीं है। छापेमारी में अगर कोई नाबालिग बरामद होता है तो संचालक जेल भेजे जाएंगे। सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, रोहतास, मोतिहारी में ऐसे ज्यादा मामलों का पता चला है। उन सभी जिलों के एसपी को गाइडलाइन भेज दी गई है। प्रेस लिखी स्कूटी जब्त जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था, उसके बाहर से पुलिस ने प्रेस लिखी एक स्कूटी जब्त की है। यह स्कूटी किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। स्कूटी पर प्रेस क्यों लिखा हुआ है, इसके बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने मंजू देवी और राजकुमार का मोबाइल जब्त कर लिया है। सीडीआर खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तब घर में मौजूद पालतू कुत्ता भौंकने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *