March 7, 2026
IMG_4032

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए ‘शेप ऑफ यू’ एआई एप्लीकेशन लॉन्च किया है। करीब ८५ वर्षों की विरासत वाला यह संस्थान इस तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को उनके चेहरे की बनावट के अनुसार उपयुक्त ज्वेलरी चुनने में मदद करेगा। एमडी एवं सीईओ सुवंकर सेन के अनुसार, यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और ज्वेलरी चयन को अधिक व्यक्तिगत व सहज बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में कंपनी ने आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की है, जिसमें १० ग्राम सोने पर ३००० रुपये तक की छूट, डायमंड ज्वेलरी पर १५ प्रतिशत तक की छूट और ७५ प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में छूट शामिल है। इसके अलावा, लेदर उत्पादों पर २० प्रतिशत और सिल्वर आइटम्स पर १५ प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। ८ मार्च २०२६ को कंपनी की वेबसाइट पर एक विशेष ऑनलाइन ऑफर भी रहेगा, जिसमें मेकिंग चार्ज पर १०० प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *