जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के होम साइंस विभाग की सस्मिता साहु को यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने का मौका मिला, जो गर्व की बात है. इनके पीएचडी शोध का विषय है ‘किशोरों के भोजन सेवन, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर सोशल मीडिया के प्रभाव का मूल्यांकन’।
परीक्षा नियंत्रक व होम साइंस विभाग की अध्यक्ष डा. रमा सुब्रह्मण्यन के निर्देशन में इन्होंने अपना शोध कार्य पूरा किया. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा भविष्य में शोध के क्षेत्र में छात्राओं को कई अवसर प्राप्त होंगे. यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डा. सलोमी कुजूर व रिसर्च डायरेक्टर डा. सुधीर साहू ने बधाई दी।
