
जमीन के विवादको लेकर कुमारखंड थाना पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार को पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। पथराव में तीन एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में दो पक्षों मो. सद्दाम, सौहेल, शमीम, टुना और मो. जब्बार सहित अन्य के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है।
इसी विवाद को लेकर सोमवार को एक पक्ष ने थाने में आवेदन दिया था। जांच से पहले ही दूसरे पक्ष ने देर रात खेत में धान की रोपनी कर दी। मंगलवार सुबहइसी बात को लेकर मो. टुना थाना पहुंच गया। धान रोपने के मुद्दे को लेकर वह थानाध्यक्ष से उलझ गया।
पुलिस ने उसे समझाते हुए थाने में बैठा लिया। इसी बीच उसके 20-25 समर्थक थाने में घुस गए। हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से एसआई गणेश पासवान, एसआई रविकांत कुमार आदि घायल है।