March 10, 2026
rohotas

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को रोहतास जिले के दावथ अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को 18 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। उसके साथ अंचल कार्यालय के एक दलाल सुनील कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है।

निगरानी की यह कार्रवाई दावथ के सेमरी निवासी पिंटू कुमार की शिकायत पर हुई है। पिंटू कुमार ने शिकायत में यह आरोप लगाया था कि दाखिल-खारिज को लेकर उनसे घूस मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को दलाल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *