जमशेदजी टाटा के 187 वा जन्म जयंती के मौके पर तीन मार्च को शताब्दी प्राचीन क्लब मिलनी का महिला विंग्स निवेदिता ने सुदूर पहाड़ी अंचल पटमदा के कोंकादोसा गांव में 27 गरीब हरेक परिवार को एक छोला भरके राशन जिसमें चावल,मसूर दाल, आटा,आलू , प्याज,सरसों का तेल,बिस्कुट,चनाचूर,मूरी,कोल्ड ड्रिंक्स, केक,चाकलेट,एक कैरेट अंडा,डिटर्जेंट पाउडर,साबुन,मोमबत्ती,माचिस,दो बेड शीट,बच्चों के पढ़ाई के लिए पेंसिल,पेन कॉपी और सबके लिए मेडिसिन भी दिया गया।
मिलनी के सचिव श्री दीपांकर दत्त के देख रेख में संपन्न हुई।आज के इस कार्यक्रम में निवेदिता के सदस्यों में पूरबी घोष,मानसी दत्त,दीपा भौमिक,केया कुंडू,उमा दत्त,चैताली सरकार ,मौसमी भट्टाचार्जी,भानुमति गुहा,काकोली,बुलबुल घोष,रूमी बागची,सीमा सरकार,प्रीतिलेखा रॉय,सुनंदा, बोस,मोहर शामिल हुए।मिलनी के सचिव दीपांकर दत्त, मिहिर भट्टाचार्जी, प्रबाल तरफदार, असीम मित्र भी उपस्थित थे।इतना सामान पाकर गांव में महिलाएं,पुरुष और बच्चे बहुत ही खुश थे।
