March 10, 2026
murder

बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव में रविवार की रात केस सुलह करने से इनकार करने पर हथियारबंद बदमाशों ने एक प्राइवेट शिक्षक को उनके घर में ही गोलियों से भून हत्या कर दी. शिक्षक विजय शंकर सिंह को काफी करीब से लगभग 16 गोलियां मारी गयी हैं।

मृतक के शरीर पर दोनों जांघ, कमर, छाती, गर्दन, पीठ, बाएं गाल पर खून बहता छेद व नाक, कान एवं गर्दन खून से लतपथ पाये गये. इसके पहले 27 दिसंबर, 2021 को भी विजय शंकर को इटहना मोड़ के पास पांच गोलियां मारी गयी थीं, लेकिन वह बच गये थे. घटना की सूचना मिलने पर एसपी मिस्टर राज, एसडीपीओ सदर-टू रंजीत कुमार, कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर कमल जीत, कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार, सिन्हा एवं धोबहा के थानाध्यक्षों ने भी पुलिस बल के साथ लोगों ने आरा-सिन्हा मार्ग जाम कर किया हंगामा इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग पर सरैया बाजार पर शव को रख कर आगजनी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटा के बाद सड़क से जाम को हटा लिया गया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, 16 खोखे, आरोपित का एक मोबाइल और एक जैकेट बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने मृतक के शरीर से पांच बुलेट बरामद किये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *