February 12, 2026
RANCHI

रांची के नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल परिसर में आज बवाल हो गया। यहां हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को स्टूडेंट्स के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नवीन सरना कॉलेज का हॉस्टल सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में है। कोर्ट के आदेश पर दिन के करीब 11 बजे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में पुलिस फोर्स हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी। स्टूडेंट्स को जब भनक लगी कि पुलिस हॉस्टल खाली कराने पहुंची है तो उनका गुस्सा उबाल पर आ गया। सभी बवाल करने लगे। मौके पर मौजूद कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने आक्रोशित स्टूडेंट्स को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। काफी देर हो-हुज्जत होने के बाद स्टूडेंट्स को चार-दिनों की मोहलत दी गयी है। स्टूडेंट्स को साफ कह दिया गया है कि अभी तो पुलिस वापस लौट रही है, पर हॉस्टल को खाली कराने का आदेश कोर्ट का है। चार से पांच दिनों में हॉस्टल खाली कर देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *