February 18, 2026
IMG_3451

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ६१वें (इकसठवें) स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शुभकामनाएँ साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बल की उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बीएसएफ की वीरता के साथ-साथ उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है।

सीमा सुरक्षा बल की स्थापना १ (एक) दिसंबर १९६५ (उन्नीस सौ पैंसठ) को भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” के आदर्श वाक्य के साथ काम करने वाला यह बल दुनिया के सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता को बनाए रखने में बीएसएफ के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *