एंटी-स्मगलिंग डे के अवसर पर फिलिप मॉरिस इंडिया ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (पीएम इंडिया) ने सिगरेट के अवैध व्यापार को रोकने के लिए निरंतर सामूहिक कार्रवाई और सरकार से सहयोग की अपील की है। कंपनी ने अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार को रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सिगरेट का अवैध व्यापार एक गंभीर चुनौती है, जिस पर सभी हितधारकों को तुरंत ध्यान देने और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। औद्योगिक जगत के नेताओं के अनुसार, इस अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
भारत सरकार (जीओआई) ने इस समस्या से निपटने और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ (टी एंड टी) प्रणाली शुरू की है, जिससे कानूनी अधिकारी वैध और अवैध उत्पादों के बीच आसानी से अंतर कर पा रहे हैं। द वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सिगरेट का सेवन करने वाले वयस्कों की अनुमानित संख्या २६७ मिलियन है। अब यह अनिवार्य हो गया है कि अवैध सिगरेट के कारोबार से होने वाले व्यापक परिणामों पर गंभीरता से गौर किया जाए।
