February 10, 2026
nationalherald_2025-11-26_9z7bsrv8_mamata-shahid-divas

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का असली उद्देश्य एनआरसी लागू करना है। रेड रोड पर संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद लोगों की नागरिकता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिए अपने संदेश में लिखा कि जब लोकतंत्र खतरे में हो, धर्मनिरपेक्षता संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच जाए और संघवाद को कमजोर किया जाए, तब संविधान की दी हुई मार्गदर्शना की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की रीढ़ है, जो संस्कृति, भाषा और समुदायों की विविधता को एक सूत्र में पिरोता है।

उन्होंने संविधान दिवस पर महान संविधान और उसके निर्माताओं, विशेषकर डॉ. आंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने संविधान सभा में बंगाल से शामिल रहे सदस्यों को भी स्मरण किया, जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *