March 9, 2026
Costao-1744445479195_v

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछली बार फिल्म ‘अद्भुत’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी शानदार अदाकारी को एक बार फिर खूब सराहा गया। यह फिल्म सीधे सोनी मैक्स टीवी चैनल पर प्रसारित की गई थी। अब नवाजुद्दीन एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं फिल्म ‘कोस्टाओ’ के जरिए, जिसका निर्देशन सेजल शाह ने किया है।

हाल ही में फिल्म ‘कोस्टाओ’ का टीजर रिलीज़ किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन एक दमदार और रौबदार कस्टम अधिकारी के किरदार में नजर आये। उनका लुक और अंदाज़ फैंस के बीच काफी चर्चा में है। ‘कोस्टाओ’ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा के सबसे बड़े तस्कर से टक्कर लेने वाले एक बेखौफ कस्टम अधिकारी के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो ईमानदारी, हिम्मत और जुनून की मिसाल है।

फिल्म में नवाज के साथ प्रिया बापट और किशोर कुमार हुली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘कोस्टाओ’ सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ होगी। हालांकि, इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *