म्युजिकल मिलन ने बुधवार को अपना नया म्युजिक वीडियो एलबम ‘जीवन जुद्धो’ रिलीज किया। साकची स्थित काशीडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में म्युजिकल एकेडमी के डायरेक्टर मिलन दास ने कहा कि म्युजिक वीडिया एलबम ‘जीवन जुद्धो’ गाना श्यामल झील ने लिखा है और मिलन दास ने इसे गाया व कंपोज किया है।
म्यूजिक कंपोजिशन मिलन दास ने बहुत खूबसूरती से तैयार किया है, जबकि रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग का काम देपांजन रॉय ने बहुत अच्छे से किया है. उन्होंने कहा कि वीडियो की सिनेमैटोग्राफी व वीडियोग्राफी उदय मूवीज के प्र्रोडक्शन बैनर के तहत सूर्या साहू ने की है, जिसमें कैमरा मैन हरिदर्शन सिंह ने मदद की. उन्होंने कहा कि ‘जीवन जुद्धो’ एक बंगाली गाना है जिसमें जबरदस्त प्रोग्रेसिव रॉक एसेंस है।
यह ट्रैक एक मजबूत मोटिवेशनल मैसेज देता है, जो सुनने वाले की जिन्दगी की मुश्किलों से उबरने, चुनौतियों से ऊपर उठने व हिम्मत और पक्के इरादे के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है. इस मौके आर्टिस्ट सुमन चौबे आदि मौजूद थे।
