महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की दूसरे धर्म में शादी चर्चा में है। अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए हैं। मोनालिसा ने बताया कि फरमान शादी नहीं करना चाहता था, उन्होंने जबरदस्ती की थी। वहीं फरमान बोले कि ये कोई लव जिहाद नहीं उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की है। यह भी बताया कि दोनों में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला।
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा बोलीं, हमारी जो शादी हुई है वो हिंदू रीति-रिवाज में शादी हुई है। वैसे तो ये मेरे से शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मैंने खुद ही इनसे जबरदस्ती से शादी की। मेरे मम्मी-पापा दूसरे से जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे। मुझे वो लड़का पसंद नहीं था। वो बुआ का लड़का था। बुआ के लड़के से मैं शादी करूंगी तो वो मेरा भाई लगा। इनसे मैंने सोचा कि मैं शादी करूंगी। पापा साथ में ही आए थे मेरे। अभी भी यहीं हैं मेरे पापा लेकिन शादी अटेंड नहीं की। उनको शादी के बारे में पता है। वह मेरे साथ ही आए थे लेकिन अभी नाराज हैं। कल मिले भी थे।
