रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा साकची कुम्हारपाड़ा स्थित जानकी भवन में हुई जिसमें सदस्योंं ने संविधान के तहत चुनाव कराने की मांग की. आससभा में चुनाव संचालन समिति के गठन को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. चुनाव संचालन समिति में हरिहर प्रसाद, द्वारिका प्रसाद विनोद गुप्ता, शशिकांत महाराज, अधिवक्ता जवाहर साहू व प्रमोद साहू चुनाव संचालन समिति में नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा में सदस्यों ने कहा कि महासभा की जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का ह,ै लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के छ: वर्ष होने जाने के भी चुनाव नहीं करा रही है जबकि इस दौरान दो कार्यकाल हो गया व सातवें वर्ष में प्रवेश कर गया. सदस्यों ने कहा कि जिला कमेटी का चुनाव फरवरी, 2020 में हुआ था, इसके बाद भी वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, महामंत्री पप्पू साहू ने ना तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा व अंकेक्षक से ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं ना तो चुनाव करवा रहे हैं. वे अवैध तरीके से पद में पदस्थापित है. सदस्यों ने कहा कि भारी वित्तीय अनियमितता समाज के अंदर कर रहे हैं. अभी भी कार्यक्रम के नाम पर चंदा की उगाही हो रही है व समाज के सदस्यों के बीच आमदनी व खर्चा का हिसाब नहीं प्रस्तुत किया जा रहा है।
आमसभा में सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान कमेटी को 19 अप्रैल, 2026 तक वर्तमान कमेटी को ऑडिट रिपोर्ट आमदनी, खर्चा डिटेल चुनाव संचालन समिति के पास जमा करें. दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, विनोद गुप्ता, शशिकांत महाराज, अधिवक्ता जवाहर साहू व प्रमोद साहू का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सदस्यों ने स्वागत किया. तीसरा प्रस्ताव वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगाने क्योंकि समाज के पैसे का उपयोग सही जगह पर नहीं हो रहा और समाज में वित्तीय अनियमित हो रही है. सदस्यों ने आमसभा में सभी प्रस्ताव को पारित किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आमदनी व खर्च की ऑडिट रिपोर्ट वर्तमान कमेटी की ओर से जमा करने के बाद समाज का अभिलंब चुनाव संविधान में निहित प्रावधान के तहत करवाया जाएगा।
