February 12, 2026
Maruti-Suzuki-Dzire

मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। एजेंसी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, डिजायर को एडल्ट के लिए 34 में से 29.46 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 41.57 पॉइंट मिले हैं।

भारत NCAP में पहली बार मारुति की दो कारों का क्रैश टेस्ट किया गया। इसमें फोर्थ जनरेशन डिजायर और बलेनो के अपडेटेड 2025 मॉडल शामिल रहे। डिजायर मारुति की पहली कार है जिसे एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है।

इससे पहले मारुति की ब्रेजा को ग्लोबल NCAP से सबसे ज्यादा 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। वहीं, अब बलेनो को भारत NCAP से एडल्ट के लिए 4 और बच्चों की सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है।

डिजायर मारुति ब्रांड की एकमात्र कार भी बन गई है, जिसका क्रैश टेस्ट भारत और ग्लोबल NCAP दोनों में किया गया और दोनों में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। थर्ड जनरेशन डिजायर को क्रैश टेस्ट में सिर्फ 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *