February 10, 2026
card

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य की छात्र क्रेडिट कार्ड परियोजना के तहत मंजूर किए गए आवेदनों की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह पूरे राज्य के छात्रों के लिए बेहद खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत छात्रों को बहुत कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसका पूरा ब्याज राज्य सरकार वहन करती है। उनका कहना है कि यह योजना युवा प्रतिभाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के सपनों को पूरा करने में लगातार मदद करती रहेगी।
ममता बनर्जी ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *