February 14, 2026
ayodhya (1)

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम, बिष्टुपुर में 15 फरवरी को को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति व वैदिक विधि-विधान के साथ अज्या (घृत) अभिषेकम् व महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान शिव की कृपा से आयोजित इस पावन अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।

 सुबह साढ़े चार बजे से साढ़े छ: बजे तक अज्या (धृत, घी) अभिषेकम् संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु अपने नाम व राशि के अनुसार अभिषेक कराकर उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि , कल्याण की कामना कर सकते हैं।

 महाशिवरात्रि महोत्सव सुबह आठ बजे रात्रि नौ बजे तक निरंतर जलाभिषेक किया जाएगा व रात्रि दस बजे विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *