March 10, 2026
1200-675-21864862-thumbnail-16x9-img

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते साल इस कपल की सगाई हुई थी। वहीं मार्च और मई में दो-दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी देखने को मिले। अब फाइनली ये कपल 12 जुलाई को फेरे लेने वाला है। शादी से पहले अंबानी परिवार में जश्न शुरू हो चुका है। 4 जुलाई को एंटीलिया में ‘मामेरू सेरेमनी’ का आयोजन हुआ, जिसमें अंबानी परिवार के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं अब खबर है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर परफॉर्म करने वाला है, जिसका नाम है जस्टिन बीबर। अंबानी शादी में हॉलीवुड सिंगर परफॉर्म न करे ऐसा कहना मुश्किल होता है। मार्च में रिहाना ने जामनगर में अपना आवाज का जादू बिखेरा था। वहीं क्रूज पार्टी में कैटी पेरी ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। वहीं अब शादी में सिंगर जस्टिन बीबर धमाल मचाने वाले हैं। बुधवार को खबर थी कि जस्टिन बीबर शादी में शामिल होंगे। आज खबर आई कि सिंगर मुंबई पहुंच चुके हैं। इस शादी में जस्टिन बीबर फंक्शन में परफॉर्मेंस देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *