February 20, 2026
BIHAR

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही समर्थक दल भाजपा-एनडीए के बड़े नेता भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जुगसलाई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में आदित्य साहू ने रिंंकू सिंह का संकल्प पत्र जारी किया। दूसरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोकनाथ अपार्टमेंट में एक सभा की, जिसकी अध्यक्षता एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। आदित्य साहू ने कहा कि आज झारखंड में चौतरफा गिरावट आई है।

राज्य चौराहे पर आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को पहचान कर मतदान करने की आवश्यकता है। यह देखना जरूरी है कि उनका आपराधिक इतिहास क्या है। जुगसलाई में अमन-चैन और विकास के लिए उन्होंने रिंकू देवी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वतः स्फूर्त जुट जाएं। जुगसलाई और झारखंड के बेहतर व खुशहाल भविष्य के लिए रिकू सिंह की जीत सुनिश्चित करें, अन्यथा हमारी भावी पीढ़ी हमें माफ नही करेगी।

सभा में प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने संकल्प पत्र से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इससे पूर्व रिंकू सिंह ने सुबह एमई स्कूल रोड स्थित संकल्प रेसिडेंसी से चौक बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। उक्त कार्यक्रमों के बाद उन्होंने पोटका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *