भारत के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक जेके सीमेंट लिमिटेड ने आज बिहार के बक्सर में अपनी आधुनिक ग्रे सीमेंट ग्राइंडिंग युनिट के भव्य लोकार्पण के साथ एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस युनिट का उद्घाटन बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार के मार्गदर्शन में किया। इस अवसर पर बिहार के माननीय उद्योग एवं सड़क निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जयसवाल और जेके सीमेंट के वाईस चेयरमैन डॉ निधिपति सिंघानिया भी मौजूद रहे। बक्सर प्लांट का उद्घाटन क्षेत्रीय निर्माण क्षमता को मजबूत बनाने और बिहार की बढ़ती इन्फ्रास्ट्रक्चर महत्वाकांक्षाओं को समर्थन प्रदान करने की जेके सीमेंट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पटना-बक्सर राजमार्ग की बेहतरीन लोकेशन पर स्थित यह युनिट 100 एकड़ में फैली है, इसकी उत्पादन क्षमता 3एमटीपीए है, जो बिहार एवं आस-पास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता के सीमेंट की उपलब्धता बढ़ाने में योगदान देगी।
इस अवसर पर बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘जेके सीमेंट का बक्सर प्लांट बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस तरह के ओद्यौगिक निवेश स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर उत्पन्न करते हैं और राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विकास में सहयोग प्रदान करते हैं। मैं बिहार के प्रति जेके सीमेंट के विज़न और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा। उद्योग एवं सरकार एक साथ मिलकर राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।’’ इस अवसर पर डॉ राघवपत सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेके सीमेंट ने कहा, ‘‘बक्सर प्लांट का उद्घाटन जेके सीमेंट के लिए गौरव का अवसर है, यह बिहार के बुनियादी एवं ओद्यौगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए सम्मान की बात है कि इस युनिट का भव्य लोकार्पण बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया है। यह युनिट राज्य की विकास यात्रा में भरोसेमंद पार्टनर बनने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि बक्सर प्लांट बिहार और जेके सीमेंट- दोनों के विकास के अगले चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’
उम्मीद है कि बक्सर युनिट से इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सीमेंट की उपलब्धता बढ़ेगी, साथ ही स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोज़गार मिलने और संबंधित उद्योगों को समर्थन मिलने से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगी। जेके सीमेंट ने अपनी प्रयागराज युनिट से आपूर्ति के ज़रिए बिहार मार्केट में प्रवेश किया था। बक्सर प्लांट की शुरूआत के साथ कंपनी अब स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देकर राज्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री माधवकृष्ण सिंघानिया, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, जेके सीमेंट ने कहा, ‘‘बिहार में हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के चलते इस राज्य में ढेरों संभावनाएं हैं और बक्सर युनिट हमें क्षेत्र की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी। स्थानीय निर्माण के द्वारा हम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे, और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समर्थन देकर राज्य के विकास को गति प्रदान कर सकेंगे। हमारी नज़र में यह बिहार की प्रगति में निवेश है, तथा हमारे संचालन के समुदायों के लिए स्थायी मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’ तकरीबन रु 500 करोड़ के निवेश के साथ इस परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू हुआ। यह बिहार के ओद्यौगिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
