February 5, 2026
BIHAR

केरल में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया. चैम्पियनशिप में रासिक चंद्र हेस्सा ने 30+ आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक।

जीतकर हैट्रिक स्वर्ण पदक हासिल की और प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी के रूप में उभरे. इसके अलावा, मुन्ना बुरुली ने 35+ आयु वर्ग की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को एक और बड़ी सफलता दिलायी. पप्पू भारती ने 30+ आयु वर्ग के भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया. इससे पूर्व प्रतियोगिता में अवतार सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक व गोला फेंक  में कांस्य पदक जीतकर टीम के पदक खाते को और मजबूत किया।

इस प्रकार झारखंड टीम ने अब तक 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर उत्कृष्ट टीम प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि झारखंड में मास्टर्स एथलेटिक्स के बढ़ते स्तर, खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन व समर्पण का प्रमाण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *